‘मरुधरा रन इन साड़ी’–सीज़न 2: परंपरा और फिटनेस का अद्भुत संगम किया गया प्रस्तुत 

JR Choudhary
JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor
Apr 14, 2026 • 3:25 PM  0
N
Nav 18
BREAKING
JR Choudhary
5 hours ago
‘मरुधरा रन इन साड़ी’–सीज़न 2: परंपरा और फिटनेस का अद्भुत संगम किया गया प्रस्तुत 
Full Story: https://www.nav18.in/s/fac129
https://www.nav18.in/s/fac129
Copied
‘मरुधरा रन इन साड़ी’–सीज़न 2: परंपरा और फिटनेस का अद्भुत संगम किया गया प्रस्तुत 
‘मरुधरा रन इन साड़ी’–सीज़न 2: परंपरा और फिटनेस का अद्भुत संगम किया गया प्रस्तुत 

मंडल अध्यक्ष दीपा नाथावत, मिस राजस्थान 2025 ट्विंकल पुरोहित ने किया फ्लैग ऑफ 

जयपुर। परंपरा, फिटनेस और महिला सशक्तिकरण के अनूठे संगम ‘मरुधरा रन इन साड़ी’–सीज़न 2 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। सुबह 5 बजे से शुरू हुए इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने साड़ी पहनकर भाग लिया और आत्मविश्वास, ऊर्जा एवं सांस्कृतिक गौरव का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया।

रन का फ्लैग ऑफ रिद्धि सिद्धि मंडल अध्यक्ष, भाजपा दीपा नाथावत द्वारा किया गया जहाँ उपाध्यक्ष सुनील गौड़, महामंत्री महेंद्र बागड़ी, मंत्री पुष्पेंद्र राजावत, रूवि डिजिटल के डायरेक्टर आलोक शर्मा, मिस राजस्थान 2025 विजेता ट्विंकल पुरोहित, मिस सेलेस्ट 2025 विजेता अदिति शर्मा आदि उपस्थित रहे।

इस आयोजन में 3 किमी फन रन और 5 किमी रन की श्रेणियां शामिल रहीं, जिनमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। साड़ी जैसे पारंपरिक परिधान में दौड़ते हुए प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि फिटनेस और परंपरा साथ-साथ चल सकते हैं।

क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Chat on WhatsApp

कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा, जहां हर आयु वर्ग की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन ने नारी शक्ति के आत्मविश्वास और सामर्थ्य को एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया।

bolt यह भी जरूर पढ़ें

flash_on
‘मरुधरा रन इन साड़ी’–सीज़न 2: परंपरा और फिटनेस का अद्भुत संगम किया गया प्रस्तुत 
NEW
flash_on
SIMBA Uproar 2026 मुंबई तक विस्तारित, अपने कम्युनिटी-ड्रिवन कल्चर प्लेटफॉर्म को सुदृढ़ करता हुआ
flash_on
तरुशी राय बनी फेमिना मिस इंडिया राजस्थान 2026, मिस वर्ल्ड की दौड़ में राजस्थान का करेंगी प्रतिनिधित्व
flash_on
सुस्ती दूर कर शरीर को ठंडक देगा सदगुरु का यह खास हर्बल टी, जानें इसके फायदे और बनाने की विधि
flash_on
मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026: अजमेर ऑडिशन में उमड़ा उत्साह, 500 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
flash_on
राजस्थान की उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए कर सकते हैं अप्लाई

आयोजन का अंत प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ ज़ुम्बा डांस के साथ किया गया। आयोजन समिति तथा कल्पतरु शिक्षा समिति सदस्य पंकज जांगिड़ के साथ समिति के सभी सदस्यों ने भविष्य में इस तरह के और अधिक आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।

JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor

Founder : Nav18 News. He is passionate about merging cutting-edge code with digital storytelling to redefine how the world consumes information.

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu