भारत की पावरफुल नारी ग्रुप एवं स्पिरिचुअल वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा सोशल अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन
भारत की पावरफुल नारी ग्रुप एवं स्पिरिचुअल वर्ल्ड फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से सोशल अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और आध्यात्मिक विकास पर केंद्रित यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आज भारत की पावरफुल नारी ग्रुप एवं स्पिरिचुअल वर्ल्ड फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से एक प्रेरणादायक सोशल अवेयरनेस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के तहत सिटी पार्क में लगभग 50 से अधिक परिंडे लगाए गए, जिससे पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही स्कूलम एनजीओ के अंतर्गत पढ़ने वाले लगभग 70–80 जरूरतमंद बच्चों के लिए क्रॉक्स एवं चप्पलों की व्यवस्था की गई। बच्चों को खुशी प्रदान करने के लिए चॉकलेट, जूस, फ्रूट जूस, बिस्किट्स और चिप्स आदि का भी वितरण किया गया।
भारत की पावरफुल नारी ग्रुप द्वारा स्कूलम एनजीओ की डायरेक्टर मालविका अग्रवाल का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो पाया।