श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर एवं राकेश राठी प्रोडक्शन का “कागज़ की कश्ती” कार्यक्रम भव्य एवं यादगार रहा
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल और राकेश राठी प्रोडक्शन के सहयोग से आयोजित ‘कागज़ की कश्ती’ कार्यक्रम गजलों और सदाबहार गीतों की यादगार शाम बना।
JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014Chief Editor
May 4, 2026 • 5:30 PM 713
ल
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
“श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर एवं राकेश राठी प्रोडक्शन का “कागज़ की कश्ती” कार्यक्रम भव्य एवं यादगार रहा”
श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर एवं राकेश राठी प्रोडक्शन का “कागज़ की कश्ती” कार्यक्रम भव्य एवं यादगार रहा
जयपुर। श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या “कागज़ की कश्ती” का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में अत्यंत भव्य, सफल एवं यादगार रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ समय पर हुआ तथा यह निर्धारित समय पर ही सम्पन्न हुआ, जिसकी सभी उपस्थित समाज बंधुओं ने सराहना की।
Working Day होने के बावजूद बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। मधुर गीत-संगीत, शानदार प्रस्तुतियों एवं भावपूर्ण माहौल ने सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद लिया।
मंडल अध्यक्ष अखिल भाला, सचिव प्रवीण परवाल एवं सांस्कृतिक सचिव सौरभ सारड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता में संयोजक गौरव गट्टाणी की मेहनत एवं समर्पण सराहनीय रहा।
कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने में श्री राकेश जी राठी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी रही। उनके वर्षों के अनुभव, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं हर छोटे-बड़े पहलू पर विशेष ध्यान ने आयोजन को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा को व्यवस्थित एवं प्रभावशाली बनाने में अमित चांडक का योगदान सराहनीय रहा।
समाज बंधुओं ने भी कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं अनुशासित संचालन की विशेष प्रशंसा की। श्री राठी के पूर्ण सहयोग के कारण ही कार्यक्रम में भव्यता, अनुशासन एवं आत्मीयता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
प्रख्यात निर्देशक गोपाल सिन्हा के निर्देशन में सुधांशु मणि एवं डॉ. प्रभा श्रीवास्तव की लखनऊ आधारित टीम ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया। टीम द्वारा प्रस्तुत गीत-संगीत एवं मंचीय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को पुरानी यादों से जोड़ते हुए कार्यक्रम में भावनात्मक एवं सांस्कृतिक रंग भर दिए।
विशिष्ट अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में Guest of Honour के रूप में पधारे श्री मनोज जी मूंदड़ा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और विशेष बना दिया।
अंत में मंडल पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
rss_feed
Disclaimer
Only the headline of this story has been edited by our team. The content remains auto-generated from a syndicated feed provided by a News agency. Any legal liability associated with the content rests solely with the News agency.