कंप्लायंस की दुनिया में नया बदलाव: केडीके सॉफ्टवेयर और बोमन ईरानी ने दिखाई एआई से जुड़ी नई राह

केडीके सॉफ्टवेयर और बोमन ईरानी ने कंप्लायंस क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से नई राह दिखाई, जो व्यवसायों के लिए अनुपालन प्रक्रिया को आसान और कुशल बनाएगी।

JR Choudhary
JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor
Jul 4, 2026 • 6:35 PM  257
टेक
NEWS CARD
Logo
कंप्लायंस की दुनिया में नया बदलाव: केडीके सॉफ्टवेयर और बोमन ईरानी ने दिखाई एआई से जुड़ी नई राह
“कंप्लायंस की दुनिया में नया बदलाव: केडीके सॉफ्टवेयर और बोमन ईरानी ने दिखाई एआई से जुड़ी नई राह”
Favicon
Read more on www.nav18.in/s/a64fc1
4 Jul 2026
https://www.nav18.in/s/a64fc1
Copied
कंप्लायंस की दुनिया में नया बदलाव: केडीके सॉफ्टवेयर और बोमन ईरानी ने दिखाई एआई से जुड़ी नई राह
कंप्लायंस की दुनिया में नया बदलाव: केडीके सॉफ्टवेयर और बोमन ईरानी ने दिखाई एआई से जुड़ी नई राह

एआई, क्लाउड और कनेक्टेड प्लेटफॉर्म्स के साथ भारत में कंप्लायंस का नया दौर शुरू, जहाँ यह सिर्फ नियमों का पालन नहीं बल्कि बेहतर फैसलों और कारोबार की ग्रोथ का आधार बन रहा है

दिल्ली एनसीआर, : हर कुछ वर्षों में भारत का कंप्लायंस सिस्टम एक बड़े बदलाव से गुजरता है। जीएसटी की शुरुआत, डिजिटल पेमेंट्स का बढ़ता इस्तेमाल, ई-इनवॉइसिंग और रियल-टाइम रिपोर्टिंग की बढ़ती जरूरतों ने समय-समय पर कारोबार और प्रोफेशनल्स के काम करने के तरीके को बदल दिया है। अब एक और बड़ा बदलाव सामने आ रहा है, जहाँ कंप्लायंस सिर्फ लेन-देन तक सीमित प्रक्रिया न रहकर कारोबार का एक स्मार्ट और आपस में जुड़ा हुआ हिस्सा बनता जा रहा है।

कई वर्षों तक कंप्लायंस को बैक-ऑफिस से जुड़ा ऐसा काम माना जाता रहा, जो जटिल, समय लेने वाला और अलग-अलग सिस्टम्स, टीमों तथा प्रक्रियाओं में बंटा हुआ होता था। लेकि,न अब हालात बदल रहे हैं। तेजी से डिजिटल हो रही अर्थव्यवस्था में, जहाँ नियम लगातार बदल रहे हैं और कंपनियों को तुरंत फैसले लेने पड़ते हैं, वहाँ कंप्लायंस अब कारोबार की स्थिति समझने, काम को बेहतर बनाने, जोखिम कम करने और सही फैसले लेने में भी अहम् भूमिका निभा रहा है।

इसी बदलाव को देखते हुए भारत की प्रमुख टैक्स कंप्लायंस टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक केडीके सॉफ्टवेयर ने अभिनेता बोमन ईरानी के साथ अपना नया ब्रांड कैंपेन शुरू किया है। यह कैंपेन सिर्फ सॉफ्टवेयर की बात नहीं करता, बल्कि इस पर चर्चा शुरू करने की कोशिश है कि किस तरह कारोबार, फाइनेंस टीमें और टैक्स प्रोफेशनल्स ऐसे भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं, जहां कंप्लायंस ज्यादा आसान, आपस में जुड़ा हुआ और तकनीक की मदद से पहले से ज्यादा स्मार्ट बन सके।

यह पहल ऐसे समय में की जा रही है, जब भारत दुनिया के सबसे उन्नत डिजिटल टैक्स सिस्टम्स में से एक के साथ काम कर रहा है। आज कारोबार, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और फाइनेंस टीमें जीएसटी, टीडीएस, इनकम टैक्स, नोटिस, रिकंसिलिएशन, मुकदमों और विभिन्न रेग्युलेटरी रिपोर्टिंग जैसी बढ़ती जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं। अब चुनौती सिर्फ समय पर रिटर्न दाखिल करने की नहीं है, बल्कि बढ़ती जटिलताओं के बीच काम को सुचारु बनाए रखने और कारोबार पर फोकस बनाए रखने की भी है।

पिछले 22 वर्षों में केडीके सॉफ्टवेयर ने टेक्नोलॉजी के जरिए कंप्लायंस को आसान बनाने की दिशा में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आज कंपनी के 1.5 लाख से अधिक यूज़र्स हैं और इसके प्लेटफॉर्म के जरिए हर साल 80 लाख से ज्यादा टैक्स रिटर्न दाखिल किए जाते हैं। कंपनी देशभर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स प्रोफेशनल्स, एंटरप्राइजेस, एसएमई, सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों के साथ काम कर रही है।

इस नए दौर के केंद्र में है स्पेक्ट्रम क्लाउड, जो केडीके का प्रमुख एआई आधारित टैक्स कंप्लायंस प्लेटफॉर्म है। इसे एक ऐसे क्लाउड प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया है, जहाँ जीएसटी, टीडीएस, इनकम टैक्स, नोटिस, मुकदमों का प्रबंधन, वर्कफ्लो ऑटोमेशन, कोलैबरेशन, बिलिंग, टास्क मैनेजमेंट और प्रैक्टिस मैनेजमेंट जैसी कई सर्विसेस एक ही जगह उपलब्ध हैं। इसका उद्देश्य अलग-अलग सिस्टम्स पर निर्भरता कम करना, काम को आसान बनाना और प्रोफेशनल्स व संस्थानों को कंप्लायंस पर बेहतर नियंत्रण और स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना है।

केडीके सॉफ्टवेयर के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक कपिल गोयल ने कहा, “अब कंप्लायंस सिर्फ समय-समय पर पूरा किया जाने वाला काम नहीं रह गया है। यह कारोबार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, जहाँ तेजी, बेहतर तालमेल, स्पष्ट जानकारी और स्मार्ट सिस्टम्स की जरूरत है। पिछले दो दशकों से हमारा उद्देश्य टेक्नोलॉजी के जरिए कंप्लायंस को आसान बनाना रहा है। स्पेक्ट्रम क्लाउड के माध्यम से हम ऐसा कनेक्टेड कंप्लायंस इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं, जो प्रोफेशनल्स और संस्थानों को सिर्फ रिटर्न फाइल करने तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि उन्हें कंप्लायंस को और बेहतर तरीके से संभालने में मदद करेगा। हमें खुशी है कि इस अभियान में बोमन ईरानी हमारे साथ जुड़े हैं। उनकी विश्वसनीयता और लोगों का उन पर भरोसा उन मूल्यों से मेल खाता है, जिन पर केडीके सॉफ्टवेयर हमेशा से काम करता आया है।”

बोमन ईरानी के लिए यह जुड़ाव सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है, बल्कि चीजों को आसान बनाने की सोच से भी जुड़ा है।


बोमन ईरानी ने कहा, “केडीके सॉफ्टवेयर की जो बात मुझे सबसे अच्छी लगी, वह है जटिल प्रक्रियाओं को आसान और सभी के लिए अधिक सुलभ बनाने की उसकी सोच। भरोसा और विश्वसनीयता ऐसे मूल्य हैं, जिन पर मेरा हमेशा से विश्वास रहा है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ा हूँ, जो कारोबार और प्रोफेशनल्स को तेजी से डिजिटल होती दुनिया में अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद कर रहा है।”

जैसे-जैसे भारत तेजी से डिजिटल रूप से जुड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंप्लायंस भी सिर्फ नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं रह गया है। कारोबार और प्रोफेशनल्स के लिए यह अब काम का एक अहम् हिस्सा बनता जा रहा है, जो कार्यक्षमता बढ़ाने, बेहतर तालमेल बनाने, सुशासन को मजबूत करने और बेहतर फैसले लेने में मदद करता है।

केडीके का यह नया कैंपेन, जो अब विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव है, ऐसे समय में सामने आया है, जब संस्थान और कारोबारी अपने काम करने के तरीकों को नए सिरे से देख रहे हैं। ऐसे में, यह कैंपेन कनेक्टेड कंप्लायंस को सिर्फ एक तकनीकी बदलाव के रूप में नहीं, बल्कि भारत के विकास के अगले दौर के लिए तैयारी कर रहे संस्थानों की एक अहम् जरूरत के रूप में पेश करता है।

favorite Follow us for the latest updates:

JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor

Founder : Nav18 News. He is passionate about merging cutting-edge code with digital storytelling to redefine how the world consumes information.

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter