आईआईटी मंडी में ‘एससीईई समर्थ्य 2026’ का आयोजन, शोध और नवाचार को मिलेगा नया मंच
आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ कम्प्यूटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग द्वारा 14-15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाला यह दो दिवसीय शोध संगोष्ठी पीएचडी शोधार्थियों को उनके कार्य प्रस्तुत करने का अवसर देगा।
मंडी: भारत के अग्रणी आईआईटी संस्थानों में से एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के स्कूल ऑफ कम्प्यूटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (एससीईई) द्वारा एससीईई समर्थ्य 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय शोध संगोष्ठी 14–15 मार्च, 2026 को आईआईटी मंडी परिसर में आयोजित होगी।
एससीईई समर्थ्य 2026 पीएचडी शोधार्थियों और शोध छात्रों के लिए एक विशिष्ट मंच के रूप में कार्य करेगा, जहाँ वे पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से अपने शोध कार्य प्रस्तुत करेंगे। इस संगोष्ठी का उद्देश्य संस्थान के भीतर ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और अंतर्विषयी संवाद के वातावरण को प्रोत्साहित करना है।
इस संगोष्ठी में एससीईई में संचालित विभिन्न शोध गतिविधियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें इंटेलिजेंट सिस्टम्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ड्राइव्स, कंट्रोल एंड ऑटोमेशन तथा वीएलएसआई एंड डिजिटल टेक्नोलॉजीज जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
इस संगोष्ठी का मुख्य आकर्षण रिसर्च पोस्टर प्रदर्शनी होगा, जिसमें शोधार्थी अपने शोध कार्य प्रस्तुत करेंगे और संकाय सदस्यों, छात्रों तथा अन्य शोधार्थियों के साथ संवाद करेंगे। संकाय सदस्यों का एक पैनल पोस्टर प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करेगा और उत्कृष्ट शोध योगदान तथा नवोन्मेषी विचारों के लिए ‘बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड’ प्रदान किए जाएंगे।