जालोर पुलिस को बड़ी सफलता: गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

जालोर पुलिस ने गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड का खुलासा कर एक महिला सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

JR Choudhary
JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor
Mar 17, 2026 • 5:11 PM | जालोर/राजस्थान  3.4k
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जालोर पुलिस को बड़ी सफलता: गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
“जालोर पुलिस को बड़ी सफलता: गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार”
Favicon
Read more on www.nav18.in/s/5e2910
17 Mar 2026
https://www.nav18.in/s/5e2910
Copied
जालोर पुलिस को बड़ी सफलता: गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
जालोर पुलिस को बड़ी सफलता: गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
🔴 Live Updates LIVE
1
JR Choudhary
4 months ago
आरोपी लच्छू के पति सवाराम चौधरी ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

आरोपी महिला लच्छू के पति सवाराम चौधरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। हालत बिगड़ने पर उन्हें भीनमाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

2
JR Choudhary
5 months ago
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खत्म हुआ अनशन, समाजबंधुओं की मौजूदगी में जूस पिलाकर कराया समाप्त

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल, राम सिंह चारनीम, रविंद्र सिंह बालावत, दीप सिंह धनानी, भंवरसिंह समेत समाजबंधुओं की मौजूदगी में 80 वर्षीय बुजुर्ग मां हवा कंवर व गणपतसिंह की पत्नी भारती कंवर को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई गई।

गणपत सिंह की मां ने इस संघर्ष में साथ देने वाले सभी जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुलिस ठोस साक्ष्य जुटाए और न्यायालय में मजबूत पैरवी कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं।

वहीं मृतक गणपत सिंह के भाई अभय सिंह व कल्याण सिंह ने कहा कि हमें न्याय की जरूरत थी, पुलिस ने आरोपी पकड़े हैं और हमारी कोई मांग नहीं है।

3
JR Choudhary
5 months ago
IPS कांबले को जिन पर था शक, वही निकले आरोपी

गणपतसिंह मांडोली हत्या प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आईपीएस काम्बले द्वारा जिन लोगों को पहले संदिग्ध माना गया था, उन्हीं को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह ने नार्को टेस्ट की सहमति देने के बदले 2 करोड़ रुपये की मांग की थी। 

जालोर, 17 मार्च 2026। जालोर जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बहुचर्चित गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या अवैध संबंधों से जुड़े ब्लैकमेलिंग विवाद के कारण की गई थी। 

पुलिस के अनुसार 28 अगस्त 2024 को प्रार्थी कल्याणसिंह पुत्र रणजीतसिंह राजपूत (निवासी मांडोली, थाना रामसीन) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका भाई गणपतसिंह 27 अगस्त 2024 की रात करीब 7:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल लेकर दुकान से कहीं चला गया था और वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।

bolt Top News

flash_on
जयपुर में 'बेस्टीज़ फॉरएवर 2026': DDA मनाएगा दोस्ती, कला और सामाजिक एकता का जश्न
NEW
flash_on
राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने अलवर में टैफे मोटर्स–डॉयट्स के नए इंजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन किया
flash_on
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–5: ग्रूमिंग सेशन ने बढ़ाया नन्हे सितारों का कॉन्फिडेंस
flash_on
Purple Walk for Hope: कर्टेन रेजर फॉर एब्डोमिनल कैंसर डे कई शहरों में चला अभियान, 19 मई वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के प्रति जागरूकता पर ज़ोर
flash_on
जब पत्थर बोले भावनाओं की भाषा: राजकुमार गुप्ता की पेबल आर्ट प्रदर्शनी ने मोहा मन
flash_on
रामदेवरा में मारवाड़ महासम्मेलन: जातिवाद के खात्मे का ऐतिहासिक संकल्प

अगले दिन 28 अगस्त 2024 को सरहद मांडोली में कोलरवा ताजा जाने वाले कच्चे रास्ते पर उसकी मोटरसाइकिल के पास गणपतसिंह का शव मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे स्पष्ट था कि उसकी हत्या की गई है। इस संबंध में पुलिस थाना रामसीन में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर मामले की गहन जांच की।

जांच के दौरान सामने आया कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों और उससे जुड़ी ब्लैकमेलिंग का विवाद था। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिनसे पूछताछ के बाद घटना का खुलासा हुआ। आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें:

1. गजेंद्रसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत, निवासी मांडोली, थाना रामसीन

2. बागाराम पुत्र कानाराम भील, निवासी मांडोली, थाना रामसीन

3. श्रीमती लच्छू देवी पत्नी सवाराम चौधरी, निवासी मांडोली, थाना रामसीन

पुलिस के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

जालोर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से यह मामला अनसुलझा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई जांच से इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

favorite Follow us for the latest updates:

JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor

Founder : Nav18 News. He is passionate about merging cutting-edge code with digital storytelling to redefine how the world consumes information.

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter