जयपुर में दौड़े फिटनेस के कदम, मरुधरा हाफ मैराथन 2026 का तीसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न

शहर में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कल्पतरु शिक्षा समिति द्वारा आयोजित मरुधरा हाफ मैराथन का तृतीय संस्करण रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

JR Choudhary
JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor
Mar 5, 2026 • 5:57 PM | जयपुर  139
देश
NEWS CARD
Logo
जयपुर में दौड़े फिटनेस के कदम, मरुधरा हाफ मैराथन 2026 का तीसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न
“जयपुर में दौड़े फिटनेस के कदम, मरुधरा हाफ मैराथन 2026 का तीसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न”
Favicon
Read more on www.nav18.in/s/5a43fa
5 Mar 2026
https://www.nav18.in/s/5a43fa
Copied
जयपुर में दौड़े फिटनेस के कदम, मरुधरा हाफ मैराथन 2026 का तीसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न
जयपुर में दौड़े फिटनेस के कदम, मरुधरा हाफ मैराथन 2026 का तीसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न

जयपुर: शहर में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कल्पतरु शिक्षा समिति द्वारा आयोजित मरुधरा हाफ मैराथन का तृतीय संस्करण रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लगभग विभिन्न आयु वर्ग के 2000 से अधिक धावकों ने 21 किमी, 10 किमी तथा 5 किमी में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के खेल एवं युवा मामलात मंत्रालय के सचिव श्री नीरज के. पवन रहे जिन्होंने मैराथन का फ्लैग ऑफ किया। विशिष्ट अतिथियों में उत्तर पश्चिम रेलवे की रेल्वे प्रोटेक्शम फ़ोर्स (आर.पी.एफ.) के आईजी श्री ज्योतिकुमार सतीजा, एएनएस सोलर के श्री आशीष शर्मा, शुभआशीष मरीना के श्री रोहित पाटनी, रीको के जीएम श्री दिनेश पहाड़िया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण मिस अदिति शर्मा, मिस इंडिया सेलेस्टे इंडिया 2025 रहीं, जिनकी उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ा दिया।

मैराथन का शुभारंभ बॉम्बे हॉस्पिटल, जयपुर परिसर से हुआ। धावक सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शुभआशीष मरीना तक दौड़ते हुए पुनः बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचकर फिनिश लाइन पर पहुंचे। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का जोश और ऊर्जा देखने लायक रही।

इस अवसर पर नीरज के पवन ने कहा: "मरुधरा हाफ मैराथन का उद्देश्य केवल दौड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ राजस्थान की संस्कृति, कला और परंपराओं को बढ़ावा देना भी है।"

वहीं आईजी श्री ज्योतिकुमार सतीजा ने कहा: "ऐसे खेल आयोजनों से समाज में फिटनेस के साथ-साथ जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। मरुधरा हाफ मैराथन में युवाओं, परिवारों और विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी यह दिखाती है कि अब स्वस्थ जीवनशैली जनआंदोलन का रूप ले रही है।"

इस आयोजन का मुख्य प्रायोजन एएनएस सोलर द्वारा किया गया, जबकि शुभआशीष मरीना एवं रीको सह-प्रायोजक रहे। विभिन्न आयु वर्ग के धावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।

आयोजकों ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना है। दौड़ पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल एवं नाश्ते की व्यवस्था प्रदान की गई।

कार्यक्रम के उपरांत प्रतिभागियों ने फागोत्सव के साथ साथ राजस्थानी धरोहर को प्रदर्शित करते हुए आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया, जिसने आयोजन में सांस्कृतिक रंग भर दिए।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की गईं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

favorite Follow us for the latest updates:

JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor

Founder : Nav18 News. He is passionate about merging cutting-edge code with digital storytelling to redefine how the world consumes information.

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter