जयपुर में HVRDC ने EV मोबिलिटी सेंटर दिखाया

जयपुर पॉलिटेक्निक में HVRDC ने अधिकारियों को EV लैब और पेटेंटेड पोर्टेबल चार्जिंग यूनिट का प्रदर्शन किया।

JR Choudhary
JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor
Oct 5, 2026 • 5:58 PM  33
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में HVRDC ने EV मोबिलिटी सेंटर दिखाया
“जयपुर में HVRDC ने EV मोबिलिटी सेंटर दिखाया”
Favicon
Read more on www.nav18.in/s/ec9bae
5 Oct 2026
https://www.nav18.in/s/ec9bae
Copied
जयपुर में HVRDC ने EV मोबिलिटी सेंटर दिखाया

जयपुर। HVRDC ने सोमवार को राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जयपुर में स्थापित HVRDC Centre for Advanced Electric Mobility Systems का राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के पैनल के सामने प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री नीलाभ सक्सेना, आयुक्त, उद्योग एवं वाणिज्य तथा CSR, राजस्थान सरकार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान HVRDC की पेटेंटेड पोर्टेबल EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी का अनावरण मुख्य अतिथि श्री नीलाभ सक्सेना द्वारा किया गया। HVRDC की यह स्वदेशी तकनीक इलेक्ट्रिक वाहन को चार्जिंग स्टेशन तक ले जाने के बजाय चार्जिंग को वाहन तक पहुंचाने की अवधारणा पर आधारित है। यह तकनीक EV चार्जिंग को अधिक मोबाइल, सुलभ और लचीला बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य के EV Charging Infrastructure के लिए एक revolutionary step के रूप में देखी जा रही है।

कार्यक्रम में HVRDC की ओर से तीन प्रमुख तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इनमें हाथों से सीखने वाली EV लैब, इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक पर आधारित व्यावहारिक मॉडल और पेटेंटेड पोर्टेबल चार्जिंग यूनिट शामिल रहे। पैनल में तकनीकी शिक्षा विभाग की उप सचिव सुरज्ञानी शर्मा और सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस के निदेशक डॉ. अविनाश पंवार भी मौजूद रहे।

EV लैब को इस तरह तैयार किया गया है कि प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थी इलेक्ट्रिक वाहन में ऊर्जा के पूरे प्रवाह को प्रैक्टिकल तरीके से समझ सकें। लैब में चार्जर, बैटरी सेल, मोटर कंट्रोलर, थ्रॉटल और हब मोटर को उसी क्रम में रखा गया है, जिस क्रम में इलेक्ट्रिक वाहन के भीतर ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसके साथ IoT यूनिट के जरिए वाहन का लाइव डेटा इंटरनेट पर भेजने की तकनीक भी प्रदर्शित की गई।

HVRDC की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक से जुड़े व्यावहारिक मॉडलों का भी प्रदर्शन किया गया। इनमें हब मोटर, बैटरी पैक, कंट्रोलर और थ्रॉटल जैसे प्रमुख कंपोनेंट्स के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहन के संचालन और ऊर्जा प्रवाह को समझाया गया। इस तरह विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सिस्टम की कार्यप्रणाली को वास्तविक हार्डवेयर के माध्यम से समझने का अवसर मिलता है।

पेटेंटेड पोर्टेबल चार्जिंग यूनिट की खासियत यह है कि चार्जिंग यूनिट को वाहन तक ले जाया जा सकता है, जिससे वाहन को किसी निर्धारित चार्जिंग पॉइंट तक ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह तकनीक विशेष रूप से उन चालकों और फ्लीट के लिए उपयोगी हो सकती है, जो तय चार्जिंग पॉइंट से दूर काम करते हैं। इससे EV charging infrastructure को स्थायी चार्जिंग पॉइंट तक सीमित रखने के बजाय mobile and on-demand charging ecosystem की दिशा में आगे बढ़ाने की संभावनाएं बनती हैं।

HVRDC के फाउंडर एवं CEO आकाश कुमार किरोड़ी, मेंटर संजय कुमार झा (सेवानिवृत्त IPS), मेंटर आनंद कुमार किरोड़ी और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिवांश झा के नेतृत्व में HVRDC Centre for Advanced Electric Mobility Systems को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़े प्रशिक्षण, रिसर्च और प्रैक्टिकल लर्निंग के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

HVRDC के मुताबिक इस सेंटर का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक को केवल देखने तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों और प्रशिक्षण लेने वालों को वास्तविक हार्डवेयर के जरिए प्रैक्टिकल जानकारी उपलब्ध कराना है। यह पहल राजस्थान की Electric Vehicle Policy 2022 के अनुरूप उद्योग-नेतृत्व वाले ई-मोबिलिटी Centre of Excellence और पॉलिटेक्निक एवं ITI स्तर पर EV जागरूकता एवं मेंटेनेंस प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

HVRDC Electric जयपुर स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप है, जिसकी स्थापना 2023 में हुई थी। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन किराये पर उपलब्ध कराने के साथ पोर्टेबल EV चार्जिंग, बैटरी स्वैपिंग, EV स्किल डेवलपमेंट तथा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़े रिसर्च और कंसल्टिंग क्षेत्रों में कार्य कर रही है। HVRDC Centre for Advanced Electric Mobility Systems में EV लैब, हैंड्स-ऑन लर्निंग कंपोनेंट्स और प्रशिक्षण से जुड़े व्यावहारिक मॉड्यूल शामिल हैं।

favorite Follow us for the latest updates:

JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor

Founder : Nav18 News. He is passionate about merging cutting-edge code with digital storytelling to redefine how the world consumes information.

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter