श्योरपाथ एडटेक के ‘गो एमबीए समिट’ में जुटे 450 से अधिक विद्यार्थी; लगभग 30 एमबीए कॉलेजों ने एक ही छत के नीचे दिया मार्गदर्शन

जयपुर में श्योरपाथ एडटेक के गो एमबीए समिट में विद्यार्थियों ने एमबीए प्रवेश और करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन लिया।

JR Choudhary
JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor
Sep 28, 2026 • 9:44 PM  6
श
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
श्योरपाथ एडटेक के ‘गो एमबीए समिट’ में जुटे 450 से अधिक विद्यार्थी; लगभग 30 एमबीए कॉलेजों ने एक ही छत के नीचे दिया मार्गदर्शन
“श्योरपाथ एडटेक के ‘गो एमबीए समिट’ में जुटे 450 से अधिक विद्यार्थी; लगभग 30 एमबीए कॉलेजों ने एक ही छत के नीचे दिया मार्गदर्शन”
Favicon
Read more on nav18.in
28 Sep 2026
https://www.nav18.in/education/over-450-students-attending-sheorpath-edtechs-go-mba-summit-nearly-30-mba-colleges-guide-under-one-roof
Copied
श्योरपाथ एडटेक के ‘गो एमबीए समिट’ में जुटे 450 से अधिक विद्यार्थी; लगभग 30 एमबीए कॉलेजों ने एक ही छत के नीचे दिया मार्गदर्शन
श्योरपाथ एडटेक के ‘गो एमबीए समिट’ में जुटे 450 से अधिक विद्यार्थी; लगभग 30 एमबीए कॉलेजों ने एक ही छत के नीचे दिया मार्गदर्शन

आईएसबी हैदराबाद और एससीएमएचआरडी (सिम्बायोसिस) के विशेष सत्र; आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्रों ने बताया एमबीए और कैट परीक्षा का बदलता परिदृश्य

जयपुर: श्योरपाथ एडटेक द्वारा शनिवार, 26 सितंबर को होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में ‘गो एमबीए समिट’ का सफल आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस समिट में 450 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जहाँ देशभर के लगभग 30 एमबीए कॉलेजों ने विद्यार्थियों को विभिन्न एमबीए पाठ्यक्रमों एवं करियर विकल्पों के बारे में परामर्श और मार्गदर्शन दिया।

समिट का प्रमुख आकर्षण देश के दो अग्रणी बिज़नेस स्कूलों, इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस (आईएसबी) हैदराबाद तथा सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (एससीएमएचआरडी) द्वारा आयोजित विशेष सत्र रहे। इन सत्रों में विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम की संरचना और इन संस्थानों में उपलब्ध करियर अवसरों की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई।

एमबीए प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले अनेक विशेषज्ञ प्रशिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने कैट (CAT) एवं अन्य प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं के विभिन्न खंडों पर विस्तार से चर्चा की तथा तैयारी की रणनीतियाँ, समय-प्रबंधन के तरीके और उपयोगी सुझाव साझा किए। इनमें कैट प्रशिक्षक श्री निखिल शर्मा का सत्र विद्यार्थियों द्वारा सबसे अधिक सराहा गया, जिन्होंने परीक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण को विशेष रूप से व्यावहारिक और उपयोगी पाया।

आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र श्री ध्रुव सरीन और श्री राजीव रॉय ने एमबीए शिक्षा के बदलते परिदृश्य और कैट परीक्षा के बदलते स्वरूप पर अपने विचार रखे, जिससे विद्यार्थियों को यह समझने में मदद मिली कि आज के शीर्ष बिज़नेस स्कूल और कंपनियाँ उम्मीदवारों में क्या देखती हैं।

श्री वी.एम. बंसल जैसे वरिष्ठ व्यावसायिक दिग्गजों तथा पूर्व आईएएस अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया और शिक्षा, करियर एवं जीवन में सफलता के विभिन्न पहलुओं पर अपने अनुभव साझा किए। इनमें कैट प्रशिक्षक श्री निखिल शर्मा का सत्र विद्यार्थियों द्वारा सबसे अधिक सराहा गया।"

इस अवसर पर श्योरपाथ एडटेक के संस्थापक श्री कपिल दीक्षित ने कहा, “इस तरह के सत्रों का आयोजन जयपुर शहर के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों और विशेषज्ञों से जुड़ने का अवसर देने तथा उन्हें विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया जाता है। हमारा लक्ष्य है कि युवा विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा और करियर को लेकर सही और सूचित निर्णय ले सकें।”

समिट को विद्यार्थियों और अभिभावकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, जो जयपुर और राजस्थान के युवाओं में प्रबंधन शिक्षा के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है।

rss_feed Disclaimer
Only the headline of this story has been edited by our team. The content remains auto-generated from a syndicated feed provided by a News agency. Any legal liability associated with the content rests solely with the News agency.
favorite Follow us for the latest updates:

JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor

Founder : Nav18 News. He is passionate about merging cutting-edge code with digital storytelling to redefine how the world consumes information.

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter