दोस्ती के जश्न में सजा स्वाद का खास संगम, हयात प्लेस भोपाल में मना 'द फ्रेंडशिप फीस्ट'
हयात प्लेस भोपाल में फ्रेंडशिप डे पर आयोजित ‘द फ्रेंडशिप फीस्ट’ ब्रंच ने दोस्तों और परिवारों को स्वादिष्ट व्यंजन व मनोरंजन से यादगार अनुभव दिया।
भोपाल: हयात प्लेस भोपाल ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर 'द फ्रेंडशिप फीस्ट' ब्रंच का आयोजन कर शहरवासियों के दिन को यादगार बना दिया। इस मौके पर दोस्तों और परिवारों ने स्वादिष्ट व्यंजनों, मजेदार एक्टिविटीज, लाइव एंटरटेनमेंट और यादगार पलों का भरपूर आनंद लिया।
इस खास आयोजन में बड़ी संख्या में लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ दोस्ती का जश्न मनाने पहुँचे। पूरे आयोजन के दौरान माहौल उत्साह और खुशियों से भरा रहा। मेहमानों के लिए इंस्टेंट पोलारॉइड फोटो कॉर्नर, फ्रेंडशिप वॉल और रोल योर लक जैसी मजेदार एक्टिविटीज रखी गई थीं। वहीं, लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस ने पूरे दोपहर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
यादगार बना स्वाद का खास अनुभव
द फ्रेंडशिप फीस्ट में भारतीय, एशियन और मैक्सिकन व्यंजनों का शानदार बुफे परोसा गया, जिसे हयात प्लेस भोपाल की क्यूलिनरी टीम ने खास तौर पर तैयार किया था। मेहमानों ने कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ खास पेय पदार्थों और लजीज डेजर्ट्स का भी आनंद लिया, जिसने पूरे खाने के अनुभव को और खास बना दिया।