हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–5: ग्रूमिंग सेशन ने बढ़ाया नन्हे सितारों का कॉन्फिडेंस

हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 में नन्हे सितारों ने ग्रूमिंग सेशन से सीखा आत्मविश्वास बढ़ाना। जानें इस शो की पूरी कहानी और बच्चों के शानदार प्रदर्शन के बारे में।

JR Choudhary
JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor
Jun 28, 2026 • 4:21 PM | जयपुर  0
N
Nav 18
BREAKING
JR Choudhary
4 hours ago
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–5: ग्रूमिंग सेशन ने बढ़ाया नन्हे सितारों का कॉन्फिडेंस
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 में नन्हे सितारों ने ग्रूमिंग सेशन से सीखा आत्मविश्वास बढ़ाना। जानें इस शो की पूरी कहानी और बच्चों के शानदार प्रदर्शन के बारे में।
Full Story: https://www.nav18.in/s/688adc
https://www.nav18.in/s/688adc
Copied
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–5: ग्रूमिंग सेशन ने बढ़ाया नन्हे सितारों का कॉन्फिडेंस
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–5: ग्रूमिंग सेशन ने बढ़ाया नन्हे सितारों का कॉन्फिडेंस

हेरिटेज किड्स फैशन शो (HKFS) सीजन–5 के दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन शनिवार को निर्माण नगर स्थित डी एंड डी सैलून में शुरू हुए। इन सेशन्स में 1 से 16 वर्ष तक के नन्हे प्रतिभागियों को फैशन, रैंप वॉक, डांस और स्टेज प्रेजेंस से जुड़ी प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जा रही है। पहले दिन बच्चों की मासूम शरारतों, आत्मविश्वास और स्टाइल ने पूरे सेशन को यादगार बना दिया। आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छुपी प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें फिनाले के लिए आत्मविश्वास से भरपूर तैयार करना रहा। कार्यक्रम में चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी, जीवन, विपिन, अंकिता सहित अन्य मौजूद रहे। 

मेकअप व ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी ने बच्चों और उनके अभिभावकों को ग्रूमिंग से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए और सादगी के साथ स्टाइल की अहमियत समझाई। स्किन केयर, हेयर स्टाइल और स्टेज लुक पर खास ध्यान दिया गया, ताकि बच्चे अपनी उम्र के अनुरूप नेचुरल व कॉन्फिडेंट नजर आएं।

बच्चों ने सीखी रैंप वॉक, पोज़िंग और स्टेज प्रेजेंस की बारीकियां

एलीट मिस राजस्थान 2025 की टॉप फाइनलिस्ट व ग्रूमिंग एक्सपर्ट  शगुन भारद्वाज ने बच्चों को रैंप वॉक, पोज़िंग और स्टेज प्रेजेंस की बारीकियां सिखाईं। रैंप पर चलते नन्हे कदम, मुस्कान के साथ दिए गए पोज़ और आत्मविश्वास से भरी चाल ने सभी का दिल जीत लिया। डांस सेशन में बच्चों को बॉडी मूवमेंट, एक्सप्रेशन और रिदम की ट्रेनिंग दी गई, जिसे उन्होंने खेल-खेल में खूब एंजॉय किया।

आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि बच्चों को कैमरे के सामने सहज रहने, सही एंगल में पोज़ देने और आंखों के एक्सप्रेशन से भाव व्यक्त करने की ट्रेनिंग भी दी गई, जिससे उनका कैमरा फेस करने का डर खत्म हुआ और स्टेज प्रेजेंस और मजबूत हुई।

क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Chat on WhatsApp

अनन्य सोच एनजीओ के तत्वावधान में आयोजित इस शो का भव्य फिनाले 3 जुलाई को जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में होगा, जहां नन्हे सितारे अपने टैलेंट, स्टाइल और कॉन्फिडेंस से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं।

इसके अलावा, ग्रूमिंग पार्टनर DnD Beauty Lounge, निर्माण नगर ने 27 जून को विशेष किड्स पैंपरिंग सेशन भी आयोजित किया, जिसमें हेयरकट, फेस डी-टैन और स्टाइलिंग जैसी सुविधाएं शामिल रहीं।

JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor

Founder : Nav18 News. He is passionate about merging cutting-edge code with digital storytelling to redefine how the world consumes information.

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu