ZEE5 की नई पेशकश कालिधर लापता : इंसानी जज़्बात, रिश्तों और नई शुरुआतों की एक गहरी कहानी
ZEE5 ने हमेशा ऐसी कहानियों को प्राथमिकता दी है जो सिर्फ मनोरंजन न दें, बल्कि दिल को छूने वाली इंसानी कहानियों से दर्शकों को जोड़ें।
21 जून 2025: ZEE5 ने हमेशा ऐसी कहानियों को प्राथमिकता दी है जो सिर्फ मनोरंजन न दें, बल्कि दिल को छूने वाली इंसानी कहानियों से दर्शकों को जोड़ें। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, प्लेटफॉर्म ने कालिधर लापता का ट्रेलर रिलीज किया है — एक ऐसी फिल्म जो रिश्तों, आत्मसम्मान और दूसरे मौके की खूबसूरती की गहराई से पड़ताल करती है। फिल्म में अभिषेक बच्चन एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं जो ज़िंदगी की ठोकरों और अपनों की बेरुखी के बावजूद खुद की पहचान फिर से तलाशने निकलता है।
ज़ी स्टूडियोज़ और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मधुमिता द्वारा निर्देशित यह फिल्म न सिर्फ एक रोड मूवी है, बल्कि ज़िंदगी की उन छोटी-छोटी लेकिन अहम सच्चाइयों की यात्रा है, जहां टूटे सपने भी फिर से जी उठते हैं। जब कालिधर अपने भाई-बहनों की साजिश सुनकर खुद को मेले में छोड़ दिए जाने से पहले ही गायब हो जाता है, तो उसकी मुलाकात होती है बल्लू से — एक 8 साल का बच्चा जिसने सड़कों पर जीना सीख लिया है, लेकिन दिल में मासूमियत अभी भी जिंदा है।
ट्रेलर देखें: https://youtu.be/6YPsQDhUM-I?si=oplFgIlyga_vajDg