थार लवर्स के लिए खुशखबरी – राज व्हीकल्स शोरूम में नई थार का शानदार आगमन
राज व्हीकल्स शोरूम में नई महिंद्रा थार का भव्य आगमन! थार प्रेमियों के लिए खुशखबरी, अब अपनी पसंदीदा एसयूवी को पास से देखें।
राज व्हीकल्स, मोहाली ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लंबे समय से प्रतीक्षित नई महिंद्रा थार का शानदार उद्घाटन किया। थार अपने नए डिजाइन, बेहतरीन सुविधाओं और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ SUV सेगमेंट में एक नई दिशा देती है।
₹9.99 लाख की आकर्षक कीमत से शुरू होने वाला यह मॉडल न केवल शहरी सफर के लिए बल्कि ऑफ-रोड रोमांच के लिए भी सही विकल्प है। इस अवसर पर पंजाबी अभिनेत्री अरविंदर कौर खास मेहमान के रूप में शामिल हुईं, जिन्होने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
थार के नए रूप में डुअल-टोन फ्रंट बम्पर, रीडिज़ाइन डैशबोर्ड, ऑल-ब्लैक इंटीरियर और छह आकर्षक रंग जैसे टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे उपलब्ध हैं। सुविधाओं को बढ़ाते हुए इसमें नया सेंटर कंसोल स्लाइडिंग आर्मरेस्ट के साथ, रियर ए.सी. वेंट्स और डोर-माउंटेड पावर विंडोज शामिल हैं।