मैसी फ़र्ग्यूसन की माइक्रो-ड्रामा सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' ने भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में बनाई नई राह

मैसी फर्ग्यूसन की माइक्रो-ड्रामा सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' ने ट्रैक्टर मार्केटिंग में कहानी आधारित डिजिटल कंटेंट का नया प्रयोग पेश किया।

JR Choudhary
JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor
Nov 20, 2026 • 2:37 PM  4
ब
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
मैसी फ़र्ग्यूसन की माइक्रो-ड्रामा सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' ने भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में बनाई नई राह
“मैसी फ़र्ग्यूसन की माइक्रो-ड्रामा सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' ने भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में बनाई नई राह”
Favicon
Read more on www.nav18.in/s/728f87
20 Nov 2026
https://www.nav18.in/s/728f87
Copied
फोटो कैप्शन: भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में अपनी तरह की पहली पहल, मैसी फ़र्ग्यूसन की टैफे ओरिजिनल सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' किसान समुदायों से उन्हीं की जिंदगी और सपनों की कहानियों के जरिए जुड़ती है।
फोटो कैप्शन: भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में अपनी तरह की पहली पहल, मैसी फ़र्ग्यूसन की टैफे ओरिजिनल सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' किसान समुदायों से उन्हीं की जिंदगी और सपनों की कहानियों के जरिए जुड़ती है।

28 एपिसोड की यह यूट्यूब वर्टिकल शॉर्ट्स सीरीज़ ब्रांड की एक अनूठी डिजिटल पहल है।

इसकी दिलचस्प कहानी गांव की मिट्टी से जुड़ी है, जिसमें परिवार के रिश्ते, लोगों के सपने और उनका अटूट जज्बा दिखता है।

bolt Top News

flash_on
मैसी फ़र्ग्यूसन की माइक्रो-ड्रामा सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' ने भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में बनाई नई राह
NEW
flash_on
खेल, मनोरंजन और ब्रांड कम्युनिकेशन के संगम को राजस्थान व गुजरात में विस्तार देने की दिशा में RUVI DIGITAL और LEGAXY की रणनीतिक साझेदारी
flash_on
महिंद्रा BLAZO i-TRK: भारत में ट्रकिंग को 'प्रॉफिट का रॉकेट' बनाएगा, 15 लाख तक अतिरिक्त मुनाफे का वादा
flash_on
एक्सिस बैंक ने 50 नई शाखाओं के शुभारंभ के साथ भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का मनाया जश्‍न
flash_on
दोस्ती के जश्न में सजा स्वाद का खास संगम, हयात प्लेस भोपाल में मना 'द फ्रेंडशिप फीस्ट'
flash_on
बिजली बिल से आज़ादी का संदेश लेकर INA Solar ने शुरू किया 'आज़ादी महोत्सव 2026' अभियान

ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) ने 'मिट्टी के मतवाले' नाम की माइक्रो-ड्रामा सीरीज लॉन्च करके ग्राहकों से जुड़ने का एक नया रास्ता अपनाया है। 1960 में चेन्नई में शुरू हुई यह भारतीय कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है और बिक्री के लिहाज से भारत में दूसरे नंबर पर है। टैफे हर साल 2.14 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बेचती है।

यह कैंपेन टैफे के मशहूर ट्रैक्टर ब्रांड मैसी फ़र्ग्यूसन पर आधारित है, जिसने इस शॉर्ट्स सीरीज के जरिए ग्राहकों तक पहुंचने का यह नया अंदाज पेश किया है। इसके साथ टैफे पहली बार मनोरंजन के जरिए अपने ब्रांड की कहानी कह रही है। सीरीज में दमदार कहानी है, ऐसे किरदार हैं जिनमें दर्शक खुद को देख सकें, और ग्रामीण भारत का असली मिजाज है। कंटेंट देखने में डिजिटल मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए सीरीज को मोबाइल पर देखने के हिसाब से वर्टिकल फॉर्मेट में छोटे-छोटे एपिसोड में बनाया गया है, जो आपस में जुड़े हैं। इससे दर्शक अपनी रोज की आदत के मुताबिक कहानी देख सकते हैं, और ब्रांड को ऐसी कहानियों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिलता है जो सार्थक हों और अपनी-सी लगें।

टैफे ओरिजिनल के रूप में पेश 'मिट्टी के मतवाले' 28 एपिसोड की सीरीज है, जिसमें अभिनेता हार्दिक जोशी मुख्य किरदार आर्य की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी एक नौजवान की है, जो परिवार पर अचानक आए संकट के बाद अपने गांव लौटता है। घर वापसी जल्द ही एक बड़े सफर में बदल जाती है। इसमें उसके पिता का अधूरा सपना है, पूरे गांव की उम्मीदें हैं, और ऐसी चुनौतियां हैं जो उसके हौसले और यकीन की परीक्षा लेती हैं। परिवार, रिश्तों, गांव-समाज और कुछ कर दिखाने की चाह के इर्द-गिर्द बुनी यह सीरीज गांव की जिंदगी की सच्चाई, वहां के लोगों की उम्मीदें और उनका अटूट जज्बा दिखाती है। पूरी कहानी में मैसी फ़र्ग्यूसन ट्रैक्टर एक सच्चे साथी की तरह साथ चलता है।

यह पहल ग्राहकों से जुड़ने के टैफे के उस तरीके को दिखाती है, जो पारंपरिक ब्रांड प्रचार से आगे जाता है। पीढ़ियों से मैसी फ़र्ग्यूसन ट्रैक्टर किसान परिवारों में घर के एक अहम सदस्य जैसी जगह रखते आए हैं। खेती की मशीन होने के साथ-साथ ये उनकी रोजी-रोटी, उनके अनुभवों और परिवार के सफर से भी जुड़ गए हैं। 'मिट्टी के मतवाले' इसी रिश्ते को आगे बढ़ाती है। सीरीज में मैसी फ़र्ग्यूसन को अलग से प्रोडक्ट के तौर पर दिखाने के बजाय गांव की जिंदगी के स्वाभाविक हिस्से की तरह कहानी में पिरोया गया है।

'मिट्टी के मतवाले' के जरिए टैफे बेझिझक शॉर्ट वीडियो की संभावनाएं आजमा रही है और ग्राहकों से गहरा रिश्ता बनाने के लिए आज के डिजिटल ट्रेंड्स का सूझबूझ से इस्तेमाल कर रही है। यह पहल इस बात को भी पुख्ता करती है कि कंपनी अपने ग्राहकों को, उनकी बदलती पसंद को और उनकी जिंदगी पर असर डालने वाले सांस्कृतिक माहौल को समझने पर लगातार ध्यान देती है।

'मिट्टी के मतवाले' की स्ट्रीमिंग 15 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई और इसके एपिसोड हर दिन मैसी फ़र्ग्यूसन इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आ रहे हैं। सीरीज मुफ्त में देखी जा सकती है, और त्योहारों के मौसम में तय शेड्यूल के साथ पूरी कहानी एपिसोड-दर-एपिसोड आगे बढ़ेगी।

'मिट्टी के मतवाले' के टीजर और एपिसोड यहां देखें: https://youtube.com/playlist?list=PLDI2djx924XA&si=8La-qvaFHU6Pbviu

favorite Follow us for the latest updates:

JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor

Founder : Nav18 News. He is passionate about merging cutting-edge code with digital storytelling to redefine how the world consumes information.

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter