Live Updates
LIVE NOWराजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, 94.23% छात्र पास। शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने आज परिणाम जारी करते हुए इसकी घोषणा की।
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 94.23 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए हैं। लाखों छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है।
BSER 10th Result 2026, rajeduboard.rajasthan.gov.in लाइव अपडेट: RBSE Class 10 राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
📌 RBSE 10वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Main Examination Results 2026’ या ‘RBSE Secondary Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करें, जो आपके एडमिट कार्ड पर दिया गया है।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
आरोपी लच्छू के पति सवाराम चौधरी ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
आरोपी महिला लच्छू के पति सवाराम चौधरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। हालत बिगड़ने पर उन्हें भीनमाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खत्म हुआ अनशन, समाजबंधुओं की मौजूदगी में जूस पिलाकर कराया समाप्त
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल, राम सिंह चारनीम, रविंद्र सिंह बालावत, दीप सिंह धनानी, भंवरसिंह समेत समाजबंधुओं की मौजूदगी में 80 वर्षीय बुजुर्ग मां हवा कंवर व गणपतसिंह की पत्नी भारती कंवर को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई गई।
गणपत सिंह की मां ने इस संघर्ष में साथ देने वाले सभी जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुलिस ठोस साक्ष्य जुटाए और न्यायालय में मजबूत पैरवी कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं।
वहीं मृतक गणपत सिंह के भाई अभय सिंह व कल्याण सिंह ने कहा कि हमें न्याय की जरूरत थी, पुलिस ने आरोपी पकड़े हैं और हमारी कोई मांग नहीं है।
IPS कांबले को जिन पर था शक, वही निकले आरोपी
गणपतसिंह मांडोली हत्या प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आईपीएस काम्बले द्वारा जिन लोगों को पहले संदिग्ध माना गया था, उन्हीं को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी गजेन्द्रसिंह ने नार्को टेस्ट की सहमति देने के बदले 2 करोड़ रुपये की मांग की थी।
नेतन्याहू को लेकर अफवाहों के बीच इजरायल ने जारी की नई तस्वीर
इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच सरकार ने उनकी एक नई तस्वीर जारी की है। इस पोस्ट के जरिए इजरायली अधिकारियों ने संकेत दिया कि नेतन्याहू सुरक्षित हैं और अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।
दुबई में ड्रोन हमलों से हवाई यात्रा प्रभावित, कुछ उड़ानों का रूट बदला
दुबई में ड्रोन हमलों के कारण हवाई यातायात प्रभावित हो गया है। दुबई एयरपोर्ट्स ने घोषणा की है कि दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (DXB) से कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (DWC) की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
स्थिति को देखते हुए एमिरेट्स एयरलाइन ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और यात्रियों से अपनी फ्लाइट की स्थिति पहले से जांचने की अपील की है।
UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार, फेक न्यूज फैलाने का आरोप
इजराइल-ईरान जंग के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फेक न्यूज फैलाने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार UAE अधिकारियों ने कुल 35 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है।
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इन लोगों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युद्ध से जुड़ी भ्रामक और अपुष्ट खबरें फैलाने का आरोप है।
UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्स ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी के बाद यह कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि झूठी खबरों और अफवाहों से सामाजिक अशांति फैलने की आशंका रहती है, इसलिए सख्त कदम उठाए गए हैं।
अगले कुछ हफ्तों में समाप्त हो जाएगा युद्ध
अमेरिकी ऊर्जा सचिव ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में ईरान, अमेरिका और इजरायल युद्ध खत्म हो जाएगा.
आपातकालीन तेल रिजर्व जारी करेगा IEA
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने कहा कि दुनियाभर के बाजारों को स्थिर करने के लिए वह आपातकालीन तेल भंडारों को जारी करेगा.