सीरत कपूर का ब्यूटी सीक्रेट: घरेलू राइस वाटर फेस मास्क और वेजिटेबल स्मूदी से पाएं एक हफ्ते में नैचुरल ग्लो
अभिनेत्री सीरत कपूर, जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए भी पहचानी जाती हैं, उन्होंने हाल ही में अपना ब्यूटी और फिटनेस सीक्रेट शेयर किया है।
अभिनेत्री सीरत कपूर, जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए भी पहचानी जाती हैं, उन्होंने हाल ही में अपना ब्यूटी और फिटनेस सीक्रेट शेयर किया है। सीरत का मानना है कि असली खूबसूरती बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से आती है।
सीरत कहती हैं, “मैं ट्रेंडिंग और महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खों और हेल्दी डाइट पर भरोसा करती हूं। मेरी सिंपल रूटीन ही मेरी असली ताकत है।”
सीरत का वेजिटेबल स्मूदी सीक्रेट:
सीरत रोज सुबह वर्कआउट के बाद फ्रेश वेजिटेबल स्मूदी बनाकर पीती हैं, जिसमें पालक, अजवाइन, पार्सले, पुदीना, खीरा, अदरक और आंवला शामिल होते हैं। इसे पानी के साथ ब्लेंड कर पीने से स्किन क्लियर रहती है, टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और दिनभर एनर्जी मिलती है।