महिमा सैनी ने राजस्थान घूमर क्वीन 2025 फिनाले में की परी सिंह कुशवाह की सराहना
फिनाले में परी सिंह कुशवाह ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति और आत्मविश्वास के दम पर राजस्थान घूमर क्वीन 2025 का खिताब अपने नाम किया।
जयपुर। सद्भावना परिवार फाउंडेशन की ओर से आयोजित राजस्थान घूमर क्वीन 2025 सीजन 5 का भव्य फिनाले 29 जून 2025 को पार्क सेंट्रल जयपुर होटल में शानदार अंदाज में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता ने एक बार फिर राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, खासकर घूमर नृत्य की सुंदरता और ऊर्जा को मंच पर उतारा।
फिनाले में परी सिंह कुशवाह ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति और आत्मविश्वास के दम पर राजस्थान घूमर क्वीन 2025 का खिताब अपने नाम किया। विजेता परी सिंह कुशवाह को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महिमा सैनी (Mahima Saini) ने मंच पर आकर जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिमा सैनी ने कहा,
“राजस्थान की कला और संस्कृति की पहचान घूमर है। इस मंच पर युवा प्रतिभाओं को निखरते देखना बेहद गर्व की बात है। परी ने जिस तरह आत्मविश्वास और सुंदरता से अपनी प्रस्तुति दी, वह सच में प्रेरणादायक है।“