पंचायत सीजन 4 जल्द होगा रिलीज, 24 जून को आएगा नया धमाका!
लंबे इंतज़ार के बाद अब दर्शकों को खुशखबरी मिल गई है। अमेज़न प्राइम वीडियो की बहुचर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन अब जल्द ही रिलीज़ होने वाला है।
फुलेरा में छिड़ेगा पंचायत चुनाव
चौथे सीजन की कहानी फुलेरा गांव के पंचायत चुनाव के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर के मुताबिक इस बार मंजू देवी और क्रांति देवी आमने-सामने हैं। चुनाव प्रचार जोरों पर है और गांव में राजनीतिक पैंतरेबाज़ी और उथल-पुथल देखने को मिलेगी। दिलचस्प बात यह है कि इस बार सचिव जी की भी पिटाई हो जाती है।
क्या शादी के बंधन में बंधेंगे सचिव जी और रिंकी?