पंचायत सीजन 4 जल्द होगा रिलीज, 24 जून को आएगा नया धमाका!

लंबे इंतज़ार के बाद अब दर्शकों को खुशखबरी मिल गई है। अमेज़न प्राइम वीडियो की बहुचर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन अब जल्द ही रिलीज़ होने वाला है।

JR Choudhary
JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor
Jun 20, 2025 • 4:32 PM | नई दिल्ली  0
N
Nav 18
BREAKING
JR Choudhary
9 months ago
पंचायत सीजन 4 जल्द होगा रिलीज, 24 जून को आएगा नया धमाका!
लंबे इंतज़ार के बाद अब दर्शकों को खुशखबरी मिल गई है। अमेज़न प्राइम वीडियो की बहुचर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन अब जल्द ही रिलीज़ होने वाला है।
Full Story: https://www.nav18.in/s/db1374
https://www.nav18.in/s/db1374
Copied
पंचायत सीजन 4 जल्द होगा रिलीज, 24 जून को आएगा नया धमाका!
पंचायत सीजन 4 जल्द होगा रिलीज, 24 जून को आएगा नया धमाका!
नई दिल्ली: लंबे इंतज़ार के बाद अब दर्शकों को खुशखबरी मिल गई है। अमेज़न प्राइम वीडियो की बहुचर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन अब जल्द ही रिलीज़ होने वाला है। पहले जहां इसकी रिलीज डेट 2 जुलाई घोषित की गई थी, वहीं अब दर्शकों की भारी मांग और उत्साह को देखते हुए इसे 24 जून कर दिया गया है।

फुलेरा में छिड़ेगा पंचायत चुनाव

चौथे सीजन की कहानी फुलेरा गांव के पंचायत चुनाव के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर के मुताबिक इस बार मंजू देवी और क्रांति देवी आमने-सामने हैं। चुनाव प्रचार जोरों पर है और गांव में राजनीतिक पैंतरेबाज़ी और उथल-पुथल देखने को मिलेगी। दिलचस्प बात यह है कि इस बार सचिव जी की भी पिटाई हो जाती है।

क्या शादी के बंधन में बंधेंगे सचिव जी और रिंकी?

पिछले सीजनों से लोगों को पसंद आई सचिव जी और रिंकी की जोड़ी इस बार भी चर्चा में है। ट्रेलर में दोनों को अकेले में बातचीत करते दिखाया गया है। अब देखना ये है कि क्या इस सीजन में दोनों की प्रेम कहानी शादी तक पहुंचेगी?

कलाकारों और मेकर्स ने क्या कहा?

सीरीज के लेखक चंदन कुमार ने कहा, “हर सीजन पिछली कहानी से आगे बढ़ता है। इस बार हमने रिश्तों की गहराई और ग्रामीण भावनाओं को ज्यादा बारीकी से छूने की कोशिश की है।”

वहीं नीना गुप्ता, जो मंजू देवी का किरदार निभा रही हैं, कहती हैं, “पहले मैं एक झिझकने वाली प्रधान थी, अब पूरी आत्मविश्वास से लोगों के सामने खड़ी हूं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस बार कई चौंकाने वाले मोड़ दर्शकों को देखने को मिलेंगे।

जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी ने भी बताया कि नया सीजन हंसी, इमोशन और गांव की हलचलों से भरपूर होगा।

JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor

Founder : Nav18 News. He is passionate about merging cutting-edge code with digital storytelling to redefine how the world consumes information.

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu