तमन्ना राव ने जीता मिस इंडिया ग्लैम 2026 का ताज

जयपुर में अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम 2026 के ग्रैंड फिनाले में तमन्ना राव बनीं मिस इंडिया ग्लैम और श्वेता कुमावत ने मिसेज इंडिया ग्लैम का खिताब जीता। टॉप 80 फाइनलिस्ट ने शानदार रैंप वॉक किया।

JR Choudhary
JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor
Jan 13, 2026 • 5:45 PM | जयपुर  0
N
Nav 18
BREAKING
JR Choudhary
2 months ago
तमन्ना राव ने जीता मिस इंडिया ग्लैम 2026 का ताज
जयपुर में अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम 2026 के ग्रैंड फिनाले में तमन्ना राव बनीं मिस इंडिया ग्लैम और श्वेता कुमावत ने मिसेज इंडिया ग्लैम का खिताब जीता। टॉप 80 फाइनलिस्ट ने शानदार रैंप वॉक किया।
Full Story: https://www.nav18.in/s/ef96be
https://www.nav18.in/s/ef96be
Copied
तमन्ना राव ने जीता मिस इंडिया ग्लैम 2026 का ताज
तमन्ना राव ने जीता मिस इंडिया ग्लैम 2026 का ताज

जयपुर की चमकदार शाम रविवार को और भी खास हो गई जब दिल्ली रोड पर स्थित अनंता स्पा एंड रिजॉर्ट में अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम 2026 का ग्रैंड फिनाले धूमधाम से संपन्न हुआ। इस नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट ने देशभर से आईं टॉप 80 फाइनलिस्ट मॉडल्स को एक मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और ग्रेस का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। दर्शकों की तालियों के बीच यह शाम उन महिलाओं के लिए यादगार बन गईं जिन्होंने न सिर्फ रैंप पर जलवा बिखेरा, बल्कि अपने व्यक्तित्व से भी सबको प्रभावित किया।

आयोजक पवन टांक और शो डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि फाइनलिस्ट्स ने तीन अलग-अलग फैशन सीक्वेंस में एक्सक्लूसिव डिजाइनर कलेक्शन को बेहद आत्मविश्वास और शालीनता के साथ पेश किया। प्रशांत पोद्दार की मंदाकिनी साड़ीज के खूबसूरत डिजाइन और संजय जोशी (एसकेजे ज्वेलर्स) की चमकदार ज्वेलरी ने इन मॉडल्स की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। सभी फाइनलिस्ट की स्टाइलिंग और मेकओवर लैक्मे एकेडमी के पुखराज बिश्नोई ने संभाला, जिसकी वजह से हर लुक परफेक्ट और प्रोफेशनल नजर आया।

ग्रैंड फिनाले में जजों की जूरी में मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2017 अनु एलेक्स, मिसेज इंडिया ग्लैम 2018 डॉ मनप्रीत तनेजा, पेजेंट कोच डॉ रश्मि राठौड़ और भावना मक्कड़ शामिल रहीं। इन अनुभवी जजों ने फाइनलिस्ट्स की पर्सनैलिटी, रैंप वॉक, एक्सप्रेशन और ओवरऑल प्रेजेंस के आधार पर मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी जगदीश चंद्र और इंडिया ग्लैम के मुख्य संरक्षक रवींद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाई।

मिस कैटेगरी में तमन्ना राव को मिस इंडिया ग्लैम 2026 का प्रतिष्ठित खिताब मिला। इसके अलावा तमन्ना सारनानी मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2026, खुशी गुप्ता मिस इंडिया ग्लैम राजस्थान 2026, अक्षरा सिंह मिस इंडिया ग्लैम जयपुर 2026, पल्लवी रावत मिस इंडिया ग्लैम डायमंड 2026, हर्षिता वर्मा मिस इंडिया ग्लैम एमरल्ड 2026, नंदिनी परिहार मिस इंडिया ग्लैम आइकन 2026 और मुस्कान मिस इंडिया ग्लैम टीन 2026 बनीं।

मिसेज कैटेगरी में श्वेता कुमावत ने मिसेज इंडिया ग्लैम 2026 का विनिंग टाइटल अपने नाम किया। हीना शेख को रनरअप और हिमांशी सेन को मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान 2026 का सम्मान मिला।

विजेताओं को तीन कार और पांच स्कूटी के साथ-साथ कई आकर्षक उपहार दिए जाएंगे, जबकि रनरअप्स को गिफ्ट हैंपर्स, इंडस्ट्री से जुड़े अवसर और अन्य पुरस्कार मिलेंगे। इसके अलावा विभिन्न सब-टाइटल्स भी घोषित किए गए, जैसे फोटोजेनिक - राजश्री भाटी, फिटनेस फैनैटिक - निकिता नारवाण, बेस्ट रैंपवॉक - स्वाति नायक, टैलेंटेड - रिया गुर्जर, ग्लोइंग स्किन - पायल शर्मा, रेडिएंट स्माइल - रिधिमा भाटी और कई अन्य। राइजिंग स्टार, ब्लूमिंग ब्यूटी और इंडिया ग्लैम स्टार जैसे टाइटल भी कई प्रतिभागियों को मिले।

यह पेजेंट सिर्फ खूबसूरती का मंच नहीं था, बल्कि आत्मविश्वास, टैलेंट और ग्रेस का जश्न था। अनंता स्पा एंड रिजॉर्ट की शानदार वेटिंग और आयोजकों की मेहनत ने इसे एक यादगार घटना बना दिया। ऐसे आयोजन महिलाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका देते हैं और समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत बनाते हैं। विजेताओं को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए ढेरों बधाइयां! यह शाम निश्चित रूप से कई सपनों को पंख दे गई।

JR Choudhary Official | Verified Expert • 05 Aug, 2014 Chief Editor

Founder : Nav18 News. He is passionate about merging cutting-edge code with digital storytelling to redefine how the world consumes information.

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu