Nav 18 Hindi - : राजस्थान
जयपुर में 'बेस्टीज़ फॉरएवर 2026' का भव्य आयोजन
जयपुर में कला, संस्कृति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय डांस डायरेक्टर्स एसोसिएशन (DDA) इस साल भी अपने सालाना कार्यक्रम 'बेस्टीज़ फॉरएवर 2026 – फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन' की ज़ोरदार तैयारी कर रहा है। यह आयोजन सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि मित्रता, कला और सामाजिक एकता का एक बड़ा संदेश लेकर आएगा।
साल 2017 से राजस्थान के नृत्य कलाकारों को एक मंच पर लाने वाली यह संस्था आज 300 से 400 डांस डायरेक्टर्स, कोरियोग्राफर्स, डांस प्रशिक्षकों और कलाकारों का एक मज़बूत परिवार बन चुकी है।
वरिष्ठ कलाकारों का मिलेगा मार्गदर्शन
इस संस्था से कई नामी और अनुभवी कलाकार जुड़े हुए हैं। इनमें सनी मारग्रेज़, पवन मैजिशियन, लोकेश बागड़ी, रोहित शर्मा, विकास शर्मा, पंकज रास, करण, आश्म कोहली, विक्की नायक, जैक, हरीश, मुस्कान, नेहा विजयवर्गीय, तारा मारग्रेज़, सुरेश पुरोहित, विक्की मुद्गल, योगेश मिश्रा, हेमेंद्र गजावत, मैडी, शंभू दयाल शर्मा, कुलदीप सिंह और गणेश टोपिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
इन सभी के पास नृत्य और मंचीय प्रस्तुतियों में 20 से 25 साल का लंबा अनुभव है। ये कलाकार नई पीढ़ी को लगातार ट्रेनिंग और सही रास्ता दिखा रहे हैं, जिससे कला के क्षेत्र में नए टैलेंट को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।
केवल उत्सव नहीं, एकता का प्रतीक
'फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन' सिर्फ एक पार्टी नहीं है, बल्कि कलाकारों के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान, सहयोग और भाईचारे को गहरा करने की एक पहल है। इस खास मौके पर कलाकार एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती का पैगाम देंगे, तिलक लगाकर सम्मान जताएंगे और दिल से स्वागत करके अपनत्व बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम में परिचय सत्र, ग्रुप एक्टिविटीज़, टीम-बिल्डिंग गेम्स, सांस्कृतिक बातचीत और मोटिवेशनल डिस्कशन भी होंगे। इससे पुराने और नए कलाकारों को अपने अनुभव बांटने और एक-दूसरे से सीखने का मौका मिलेगा।
रंगारंग प्रस्तुतियाँ और सम्मान समारोह
इस आयोजन में कई रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इसमें शानदार नृत्य प्रदर्शन, लोक और आधुनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रुप डांस, संगीत संध्या और पूल पार्टी शामिल हैं। हर साल की तरह इस बार भी DDA उन सदस्यों को सम्मान-चिह्न और ट्रॉफी देकर सम्मानित करेगा, जिन्होंने कला के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है और संस्था में अपना योगदान दिया है।
कला के साथ समाज सेवा में भी आगे
DDA का मकसद सिर्फ कार्यक्रम करना नहीं है। यह संस्था नृत्य कला को एक नई दिशा देने, कलाकारों को एक दमदार मंच देने, आधुनिक डांस तकनीक सिखाने और नई प्रतिभाओं को मौके देने के लिए काम करती है।
सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा, DDA समाज सेवा के काम भी करता है। संस्था रक्तदान शिविर, क्रिकेट प्रतियोगिताएं, वर्कशॉप और जनकल्याणकारी कार्य भी आयोजित करती है। असम में आई बाढ़ के दौरान प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक मदद जुटाकर संस्था ने इंसानियत की एक मिसाल भी पेश की थी।
DDA का मानना है कि “कला सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि समाज में एकता, संस्कार और सकारात्मक बदलाव लाने की एक ताकत है। जब कलाकार एक साथ आते हैं, तभी कला और समाज दोनों मजबूत होते हैं।”
राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने अलवर में टैफे मोटर्स–डॉयट्स के नए इंजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन किया
यह लॉन्च टैफे मोटर्स और डॉयट्स के बीच रणनीतिक साझेदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो भारत में उन्नत इंजन विनिर्माण को और मजबूत बनाएगी
जयपुर: ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, टैफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड (TMTL) ने आज राजस्थान के अलवर स्थित अपने मौजूदा विनिर्माण संयंत्र में डॉयट्स इंजन उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया। यह टैफे मोटर्स और डॉयट्स एजी के बीच उत्पादन और विनिर्माण के क्षेत्र में पहली साझेदारी है।
1864 में जर्मनी के कोलोन में स्थापित डॉयट्स, आज भी वहीं से संचालित होती है और दुनिया की सबसे पुरानी इंजन कंपनियों में से एक है। हाल के वर्षों में डॉयट्स ने खुद को पारंपरिक इंजन निर्माता से आगे बढ़ाकर आधुनिक और सतत गतिशीलता (मोबिलिटी) तथा ऊर्जा समाधानों की एकीकृत सिस्टम प्रदाता के रूप में विकसित किया है। डॉयट्स के समाधान कई क्षेत्रों में उपयोग किए जाते हैं, जिनमें निर्माण उपकरण, कृषि मशीनरी, फोर्कलिफ्ट ट्रक और लिफ्टिंग प्लेटफॉर्म जैसे मटेरियल हैंडलिंग उपकरण, जनरेटर सेट (जेनसेट) जैसे स्थिर उपकरण और रक्षा क्षेत्र से जुड़े अनुप्रयोग शामिल हैं।
नए उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, सैनिक कल्याण तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया।
लाइसेंसिंग समझौते के तहत टैफे मोटर्स घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए डॉयट्स के लाइसेंस प्राप्त 2.2 लीटर और 2.9 लीटर इंजन का निर्माण करेगी। इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 35,000 इंजन और 50,000 उपसंयोजन(सब-असेंबली) बनाने की है। यह उत्पादन सुविधा इंडस्ट्री 4.0 तकनीक पर आधारित है, जिसमें पूरी निर्माण प्रक्रिया को विनिर्माण निष्पादन प्रणाली (मैन्युफैक्चरिंग एग्जीक्यूशन सिस्टम) से जोड़ा गया है और उत्पादन के हर चरण में डिजिटल कनेक्टिविटी की व्यवस्था की गई है।
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सभा को संबोधित करते हुए टैफे के राज्य में निवेश की सराहना की। उन्होंने कहा,“अलवर में टैफे की नई उत्पादन इकाई इस बात का पक्का सबूत  है कि राजस्थान एक पसंदीदा मैन्युफैक्चरिंग (विनिर्माण) केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह ‘मेड इन राजस्थान फॉर द वर्ल्ड’ के दृष्टिकोण को दर्शाता है और आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देता है। मैं दोहराता हूं कि राज्य सरकार प्रगतिशील नीतियों और व्यापार को आसान बनाने वाली व्यवस्थाओं के माध्यम से उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं टैफे की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मल्लिका श्रीनिवासन के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की भी सराहना करता हूं। साथ ही, मैं टैफे के कर्मचारियों, सप्लाई चेन भागीदारों और नई पीढ़ी के नेतृत्व की उस प्रतिबद्धता की प्रशंसा करता हूं, जो नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने व विश्वस्तरीय तकनीक एवं मैन्युफैक्चरिंग उत्कृष्टता के माध्यम से भारत के किसानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”
इस अवसर पर टैफे की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मल्लिका श्रीनिवासन ने कहा,"आज का दिन टैफे की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। टैफे और अमलगमेशन्स ग्रुप मिलकर भारत के सबसे बड़े इंजन निर्माण नेटवर्क में से एक हैं। वर्ष 2030 तक हमारी वार्षिक इंजन उत्पादन क्षमता 4 लाख से बढ़कर 5.5 लाख इंजन तक पहुंचने का अनुमान है।"
"यूरोप की अग्रणी इंजन निर्माता कंपनियों में से एक और डीज़ल इंजन तकनीक की अग्रणी कंपनी डॉयट्स के साथ हमारी साझेदारी, जर्मन इंजीनियरिंग की सटीकता और भारत की मजबूत विनिर्माण क्षमता को एक साथ लेकर आई है। यह पहल राजस्थान के सहायक इंजीनियरिंग उद्योगों के विकास को भी गति देगी और राज्य को एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में और मजबूत बनाएगी। इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने में निरंतर सहयोग के लिए हम राजस्थान सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।"
टैफे की वाइस चेयरमैन डॉ. लक्ष्मी वेणु ने कहा, "भारत का विनिर्माण क्षेत्र अब एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां प्रौद्योगिकी, परिचालन उत्कृष्टता और वैश्विक मानकों के अनुरूप क्षमताएं इसकी प्रमुख ताकत बन रही हैं। टैफे मोटर्स–डॉयट्स उत्पादन इकाई उन्नत विनिर्माण, कड़े गुणवत्ता मानकों और निरंतर क्षमता विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता तथा निवेश का प्रतीक है। यही मजबूत आधार हमें भारत और वैश्विक बाजारों की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम बनाएगा। टैफे– डॉयट्स उत्पादन इकाई में 40% महिलाएं कार्यरत हैं, जो कार्यस्थल पर लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
टैफे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) संदीप सिन्हा ने कहा,"टैफे– डॉयट्स उत्पादन सुविधा में विनिर्माण, परीक्षण और लॉजिस्टिक्स के सभी प्रमुख चरणों में उच्च स्तर की ऑटोमेशन तकनीक का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही, महत्वपूर्ण असेंबली कार्यों के लिए विज़न सिस्टम, रोबोटिक्स और कोबोट्स (सहयोगी रोबोट) लगाए गए हैं। यह हमारी बड़े पैमाने पर विश्वस्तरीय उत्पाद बनाने की क्षमता को और मजबूत करता है। हम एक ऐसा विश्वस्तरीय मंच तैयार कर रहे हैं, जो भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के ग्राहकों को बेहतरीन मूल्य प्रदान करेगा। इस उत्पादन सुविधा में अत्याधुनिक इंजन परीक्षण केंद्र और उन्नत गुणवत्ता प्रयोगशाला भी स्थापित की गई है। इसमें पूरी तरह डिजिटल ट्रेसबिलिटी की व्यवस्था है, जिससे वैश्विक गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।
डॉयट्स एजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. सेबास्टियन शुल्टे ने कहा,"अलवर में नई डॉयट्स इंजन असेंबली लाइन का उद्घाटन, टैफे के साथ हमारी साझेदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह दोनों कंपनियों की टीमों की प्रतिबद्धता और मजबूत सहयोग का प्रमाण है, जिन्होंने हमारे साझा दृष्टिकोण को वास्तविक औद्योगिक रूप देने में अहम भूमिका निभाई है।"
यह नई उत्पादन इकाई एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो नई अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों, तकनीकी क्षमताओं और उन्नत विनिर्माण को एक साथ लाकर टैफे मोटर्स के विश्वस्तरीय इंजन निर्माता बनने के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन–5: ग्रूमिंग सेशन ने बढ़ाया नन्हे सितारों का कॉन्फिडेंस
हेरिटेज किड्स फैशन शो (HKFS) सीजन–5 के दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन शनिवार को निर्माण नगर स्थित डी एंड डी सैलून में शुरू हुए। इन सेशन्स में 1 से 16 वर्ष तक के नन्हे प्रतिभागियों को फैशन, रैंप वॉक, डांस और स्टेज प्रेजेंस से जुड़ी प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जा रही है। पहले दिन बच्चों की मासूम शरारतों, आत्मविश्वास और स्टाइल ने पूरे सेशन को यादगार बना दिया। आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छुपी प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें फिनाले के लिए आत्मविश्वास से भरपूर तैयार करना रहा। कार्यक्रम में चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी, जीवन, विपिन, अंकिता सहित अन्य मौजूद रहे।
मेकअप व ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी ने बच्चों और उनके अभिभावकों को ग्रूमिंग से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए और सादगी के साथ स्टाइल की अहमियत समझाई। स्किन केयर, हेयर स्टाइल और स्टेज लुक पर खास ध्यान दिया गया, ताकि बच्चे अपनी उम्र के अनुरूप नेचुरल व कॉन्फिडेंट नजर आएं।
बच्चों ने सीखी रैंप वॉक, पोज़िंग और स्टेज प्रेजेंस की बारीकियां
एलीट मिस राजस्थान 2025 की टॉप फाइनलिस्ट व ग्रूमिंग एक्सपर्ट  शगुन भारद्वाज ने बच्चों को रैंप वॉक, पोज़िंग और स्टेज प्रेजेंस की बारीकियां सिखाईं। रैंप पर चलते नन्हे कदम, मुस्कान के साथ दिए गए पोज़ और आत्मविश्वास से भरी चाल ने सभी का दिल जीत लिया। डांस सेशन में बच्चों को बॉडी मूवमेंट, एक्सप्रेशन और रिदम की ट्रेनिंग दी गई, जिसे उन्होंने खेल-खेल में खूब एंजॉय किया।
आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि बच्चों को कैमरे के सामने सहज रहने, सही एंगल में पोज़ देने और आंखों के एक्सप्रेशन से भाव व्यक्त करने की ट्रेनिंग भी दी गई, जिससे उनका कैमरा फेस करने का डर खत्म हुआ और स्टेज प्रेजेंस और मजबूत हुई।
अनन्य सोच एनजीओ के तत्वावधान में आयोजित इस शो का भव्य फिनाले 3 जुलाई को जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में होगा, जहां नन्हे सितारे अपने टैलेंट, स्टाइल और कॉन्फिडेंस से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं।
इसके अलावा, ग्रूमिंग पार्टनर DnD Beauty Lounge, निर्माण नगर ने 27 जून को विशेष किड्स पैंपरिंग सेशन भी आयोजित किया, जिसमें हेयरकट, फेस डी-टैन और स्टाइलिंग जैसी सुविधाएं शामिल रहीं।
Purple Walk for Hope: कर्टेन रेजर फॉर एब्डोमिनल कैंसर डे कई शहरों में चला अभियान, 19 मई वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के प्रति जागरूकता पर ज़ोर
- देश भर के जाने-माने विशेषज्ञ पेट के कैंसर की रोकथाम (GI oncology) और शुरुआती पहचान पर चर्चा करेंगे
- वैज्ञानिक सत्रों में कैंसर की पहचान के लिए अत्याधुनिक AI तकनीक पर ध्यान दिया जाएगा
- कई शहरों में चलाया गया यह जागरूकता अभियान स्वस्थ जीवन शैली और समय पर जांच को बढ़ावा देता है
जयपुर: एब्डोमिनल कैंसर ट्रस्ट द्वारा फोर्टिस हॉस्पिटल और आईआईईएमआर के सहयोग से किया जा रहा , '19 मई वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के कर्टेन रेज़र के अवसर पर कई शहरों में विशाल जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया गया। विभिन्न शहरों से हज़ारों प्रतिभागी एक साझा उद्देश्य के साथ एकजुट हुए — एब्डोमिनल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना और इसकी शुरुआती पहचान व समय पर इलाज के महत्व पर ज़ोर देना।
इस वॉकथॉन को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली प्रतिभागियों ने प्रतीक के तौर पर पर्पल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जो साहस, आशा और कैंसर से उबर चुके लोगों के प्रति एकजुटता को दर्शाती थी। भारत के कई शहरों में एक साथ आयोजित इस पहल ने एक सशक्त संदेश दिया, जिसमें लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
जयपुर में यह जागरूकता वॉक ऐतिहासिक 'जलेब चौक' से शुरू हुई और शहर के प्रतिष्ठित स्थलों जैसे जंतर-मंतर, सिटी पैलेस, आतिश मार्केट, त्रिपोलिया बाज़ार, बड़ी चौपड़ और हवा महल से गुज़रते हुए, वापस जलेब चौक पर ही समाप्त हुई।
इस कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें शामिल हुए मुख्य अतिथि के तौर पर एच एच पद्मनाभ सिंह, पंडित सुरेश मिश्रा, अध्यक्ष संस्कृति युवा संस्था, एब्डोमिनल कैंसर ट्रस्ट के फाउंडर एवं एब्डोमिनल कैंसर डे के संस्थापक डॉ.संदीप जैन, फोर्टिस हॉस्पिटल से डॉ. मनीष अग्रवाल, डायरेक्टर फोर्टिस हॉस्पिटल, श्री मुकेश गुप्ता, डायरेक्टर जोवा इटालिय फार्मा कंपनी, जयपुर रनर्स क्लब के अध्यक्ष श्री प्रवीन तिजारिआ, जयपुर रनर्स क्लब के सेह संस्थापक रवि गोयनका, श्रीमती परमजीत कौर, ओलिंपियन, एडवोकेट कमलेश शर्मा और  इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (आईआईईएमआर) के निदेशक मुकेश मिश्रा मौजूद रहे।
वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के उपलक्ष में एच एच पद्मनाभ सिंह ने कहा की "मेने मेरी पूरी ज़िन्दगी फिटनेस के लिए समर्पित कर दी और फिटनेस से कैंसर दूर होता है,  में आपसे यही कहना चाहूँगा जितना कैंसर के बारे अवेयर कर सके उतना कर सके"
इस अवसर पर बोलते हुए,  वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के संस्थापक डॉ. संदीप जैन ने कहा, "यह ऐतिहासिक भागीदारी जानलेवा बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में सामूहिक प्रयासों की शक्ति को दर्शाती है। पेट के कैंसर के संबंध में आम जनता में जागरूकता का अभी भी काफी अभाव है। जागरूकता, स्वस्थ जीवन शैली में बदलाव और नियमित जांच ही रोकथाम और शुरुआती पहचान के लिए हमारे सबसे सशक्त हथियार हैं।"
पंडित सुरेश मिश्रा, अध्यक्ष संस्कृति युवा संस्था ने कहा, “हमारा मकसद यह पक्का करना है कि पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नज़रअंदाज़ न किया जाए। इस जागरूकता वॉक के ज़रिए, हम यह संदेश फैलाना चाहते हैं कि जागरूकता ही सबसे अच्छी दवा है। समय पर पहचान होने से सचमुच जानें बचाई जा सकती हैं।”
IIEMR के निदेशक श्री मुकेश मिश्रा ने बताया की “वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के तहत आयोजित यह मल्टी-सिटी पर्पल वॉक केवल एक जागरूकता अभियान नहीं, बल्कि देशभर में स्वास्थ्य के प्रति जनभागीदारी का एक मजबूत संदेश है। जयपुर, दिल्ली, नागपुर, मुंबई, जोधपुर, कोटा सहित देश के 10 से अधिक शहरों में एक साथ आयोजित इस वॉक का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित हेल्थ चेकअप कराने और पेट के कैंसर की शुरुआती पहचान के प्रति जागरूक करना है,”
19 मई को प्रिवेंटिव GI ऑन्कोलॉजी पर एक्सपर्ट पैनल चर्चा
वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे की पहल के तहत, जयपुर के होटल हॉलिडे इन में एक खास पैनल चर्चा होगी, जिसमें पूरे देश के जाने-माने एक्सपर्ट शामिल होंगे। इन साइंटिफिक सेशन में प्रिवेंटिव GI ऑन्कोलॉजी, कैंसर की जांच के नए तरीकों और कैंसर की शुरुआती पहचान में AI-आधारित टेक्नोलॉजी की भूमिका पर खास तौर पर बात होगी।
"अर्ली डिटेक्शन ऑफ़ लुमिनल GI कैंसर AI  एंडोस्कोप्वस" पर  डॉ. एस एस शर्मा चर्चा करेंगे वही पर "पेशेंट एंड डायग्नोस्टिक डिले एंड एडवांस्ड ऑफ़ GI कैंसर" पर डॉ. संदीप जैन चर्चा करेंगे वही "प्रोफाइलेक्टिक  कलेक्टोमी एंड प्रिवेंशन  ऑफ़ गॉल ब्लैडर कैंसर" पर डॉ. आर के जेनॉ, डॉ. जीतेन्द्र चावला, डॉ. आर भोजवानी, डॉ. राम डागा, डॉ. पंकज श्रीमल, प्रो. विके कपूर पैनल डिस्कशन  किया जायेगा "अर्ली स्क्रीनिंग कोलोनोस्कोपी  एंड कोलोरेक्टल कैंसर" पर डॉ. सुधीर महाऋषि, डॉ. एस निजावण, डॉ. मुकेश कल्ला, डॉ. शालू गुप्ता, डॉ. जया माहेश्वरी,  डॉ. सौरभ कालिया द्वारा पैनल डिस्कशन  किया जायेगा "अलकोहल रिलेटेड किर्रोसेस HCC एंड प्रिवेंशन" पर प्रो. वी ए सारस्वत, डॉ. आर पोखैरना, डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. निमेष मेहता, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. दिनेश भारती किया जायेगा डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ. आर एस केधर, डॉ. विपिन जैन, डॉ. हेमेंद्र शर्मा, डॉ. साकेत अग्रवाल, डॉ. नीरज नगाइच और डॉ. लोकेश गोयल मौजूद रहेंगे ।
क्या है एब्डोमिनल कैंसर:-
एब्डोमिनल कैंसर में वे कैंसर शामिल होते हैं जो पेट (एब्डोमेन) के भीतर मौजूद विभिन्न अंगों को प्रभावित करते हैं। आमतौर पर कैंसर (गैस्ट्रिक), लिवर, पैंक्रियाटिक, कोलन और रेक्टल, गॉल ब्लैडर, ओवेरियन, पेरिटोनियल, किडनी और छोटी आंत के कैंसर एब्डोमिनल कैंसर की श्रेणी में आते हैं। हर प्रकार के कैंसर के लक्षण, निदान और उपचार अलग-अलग होते हैं। जागरूकता, समय पर पहचान और नियमित जांच से न केवल इन कैंसर का जल्दी पता लगाया जा सकता है, बल्कि प्रभावी उपचार के माध्यम से इनसे निजात भी पाया जा सकता है
जब पत्थर बोले भावनाओं की भाषा: राजकुमार गुप्ता की पेबल आर्ट प्रदर्शनी ने मोहा मन
हवा महल में सजी अनोखी प्रदर्शनी, साधारण पत्थरों में दिखी प्रेम, ममता और जीवन की गहराई
नदी के किनारों पर बिखरे साधारण पत्थर… जिन पर अक्सर किसी की नजर नहीं ठहरती, वही पत्थर जब कलाकार की कल्पना से छूते हैं तो भावनाओं की जीवंत कहानियां बन जाते हैं। ऐसे ही अद्भुत कला का अनुभव इन दिनों राजकुमार गुप्ता की पेबल आर्ट प्रदर्शनी में देखने को मिल रहा है।
जयपुर। हवा महल स्थित एग्जीबिशन हॉल में शुरू हुई दो दिवसीय इस अनोखी प्रदर्शनी में कलाकार ने साधारण पत्थरों को रंगों और संवेदनाओं से सजाकर जीवंत कलाकृतियों में बदल दिया है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुली इस प्रदर्शनी में 40 से अधिक पेबल आर्ट वर्क्स दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।
विधिक पेशे से जुड़े राजकुमार गुप्ता पिछले कई वर्षों से पेबल आर्ट को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बना चुके हैं। उनका मानना है कि हर पत्थर अपने भीतर एक अनकही कहानी और भावना समेटे होता है—बस उसे पहचानने और उकेरने की जरूरत होती है।
भावनाओं को रंगों में ढालती कला
प्रदर्शनी में मां-बेटे के स्नेह, प्रेम के इजहार और एक युवा की गहरी सोच जैसे विषयों को बेहद संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया गया है। खास तौर पर मां की गोद में बच्चे की मासूमियत दर्शाती कलाकृति दर्शकों को भावुक कर देती है। वहीं, प्रेम पर आधारित रचना पुरानी प्रेम कहानियों की याद ताजा कर देती है।
दर्शकों को कर रही मंत्रमुग्ध
इन कलाकृतियों की खासियत यह है कि पहली नजर में यकीन करना मुश्किल होता है कि ये सिर्फ पत्थर हैं। हर आर्टवर्क इतनी बारीकी और भावनात्मक गहराई से बनाया गया है कि दर्शक कुछ पल के लिए ठहरकर उसे महसूस करने लगते हैं।
हाल ही में मार्च 2026 में नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में भी राजकुमार गुप्ता की कला को खूब सराहना मिली थी। अब जयपुर में यह प्रदर्शनी स्थानीय कला प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण बन गई है।
रामदेवरा में मारवाड़ महासम्मेलन: जातिवाद के खात्मे का ऐतिहासिक संकल्प
Key Highlights
रामदेवरा में आयोजित हुआ 'मारवाड़ महासम्मेलन', जिसमें सर्व समाज ने लिया भाग।
प्रतिभागियों ने जल कलश के माध्यम से जातिवाद और छुआछूत के खात्मे का संकल्प लिया।
यह आयोजन सामाजिक समरसता और भाईचारे का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बनकर उभरा।
राजस्थान के रामदेवरा में हाल ही में आयोजित 'मारवाड़ महासम्मेलन' ने सामाजिक एकता की एक नई मिसाल कायम की है। बाबा रामदेव जी की पवित्र भूमि पर हुए इस विराट आयोजन में सर्व समाज के हजारों लोगों ने एक साथ मिलकर जातिवाद और छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने का ऐतिहासिक संकल्प लिया। यह पहल न केवल मारवाड़ क्षेत्र के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए सामाजिक समरसता का एक प्रबल संदेश है।
इस महासम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण और भावनात्मक पल तब आया, जब सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने एक बड़े जल कलश में विभिन्न नदियों और धार्मिक स्थलों से लाए गए जल को प्रवाहित किया। इस पवित्र जल कलश को साक्षी मानकर उपस्थित जनसमूह ने शपथ ली कि वे किसी भी प्रकार के जातिगत भेदभाव को स्वीकार नहीं करेंगे और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देंगे।
आयोजकों ने बताया कि इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना और सभी वर्गों को एक मंच पर लाना है। रामदेवरा, जो सदियों से सांप्रदायिक सद्भाव और एकता का प्रतीक रहा है, ऐसी पवित्र प्रतिज्ञा के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां बाबा रामदेव जी ने स्वयं अपने जीवनकाल में जात-पात से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का संदेश दिया था।
सम्मेलन में आए संतों, विद्वानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मजबूत और प्रगतिशील समाज के लिए सामाजिक एकता अपरिहार्य है। जातिगत भेदभाव केवल व्यक्तियों को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को कमजोर करता है। ऐसे आयोजनों का सफल क्रियान्वयन कुशल प्रबंधन और सामुदायिक सहयोग का बेहतरीन उदाहरण है, जैसा कि विभिन्न इवेंट्स में Mr. Verma Events को Eventsthan 2025 में सिल्वर अवॉर्ड मिलने जैसी खबरें भी दर्शाती हैं।
प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लौटकर इस संदेश को फैलाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अगली पीढ़ी जातिवाद जैसे अभिशाप से मुक्त एक समतावादी समाज में जीए। इस पहल को स्थानीय प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। यह महासम्मेलन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मारवाड़ की उस मजबूत सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब है जो हमेशा से विविधता में एकता में विश्वास रखती आई है।
FAQ
मारवाड़ महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
मारवाड़ महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त जातिवाद और छुआछूत जैसी बुराइयों को खत्म कर सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देना था।
रामदेवरा को इस प्रकार के आयोजनों के लिए क्यों चुना गया?
रामदेवरा को इस प्रकार के आयोजनों के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि यह स्थान बाबा रामदेव जी की तपोभूमि है, जो सदियों से सांप्रदायिक सद्भाव और जातिगत समानता के संदेश के लिए प्रसिद्ध है।
बाड़मेर जिले के बाखासर रण में 26 मार्च 2026 को एक ऐतिहासिक और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रूमा देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 'वाणी उत्सव – रण की गूंज' नामक इस संगीत संध्या में लोक संस्कृति, संगीत और कला का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा और समय
यह संगीत संध्या शाम 4 बजे शुरू होकर रात्रि 12 बजे तक चलेगी। पूरे आठ घंटे तक चलने वाले इस उत्सव में राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। लोक गीत, संगीत और पारंपरिक कलाओं के माध्यम से रण की धरती पर सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा मिलेगी।
रूमा देवी फाउंडेशन का प्रयास
रूमा देवी फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि राजस्थानी लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक जागरूकता और कला को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। बाखासर रण जैसे ऐतिहासिक स्थल पर इस उत्सव का आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।
कलाकारों और दर्शकों का उत्साह
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भीड़ के पहुंचने की संभावना है। हजारों दर्शक इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए बाखासर रण पहुंचेंगे, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव जैसा माहौल बन जाएगा। विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी अनूठी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाले हैं।
आयोजकों का आह्वान
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक संगीत संध्या का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि 'रण की गूंज' न सिर्फ एक कार्यक्रम है, बल्कि रेगिस्तानी संस्कृति की जीवंतता को दुनिया के सामने पेश करने का एक अनोखा अवसर भी है।
राजस्थान मानव सेवा रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, विंदु दारा सिंह ने किया सम्मान प्रदान
राजधानी जयपुर में रविवार को सी-स्कीम स्थित बी-5 बैंक्वेट हॉल में “राजस्थान मानव सेवा रत्न” सम्मान समारोह का सफल और भव्य आयोजन किया गया। राजस्थान पीपीजेएमएस ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सेवा, आध्यात्म और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
डॉ. जीएल यादव के नेतृत्व में हुआ सफल संचालन
कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन और संचालन ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. जीएल यादव के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजक डॉ. यादव ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को एक सम्मानजनक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता, सेवा भावना और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बना।
ब्रह्माकुमारियों और संतों को मिला राजस्थान मानव सेवा रत्न
समारोह में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी सहित 30 से अधिक ब्रह्माकुमारियों को उनके निरंतर आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान के लिए “राजस्थान मानव सेवा रत्न” सम्मान से नवाजा गया। साथ ही संत समाज की प्रमुख विभूतियों 1008 हरिओम दास महाराज और श्रीश्री 1008 धन्ना पेशावर बजरंग देवाचार्य को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हरसहाय यादव (पूर्व प्रधान सांगानेर), महेंद्र यादव, मनीष सोलंकी और अन्य कई समाजसेवी तथा भामाशाहों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
बॉलीवुड अभिनेता विंदु दारा सिंह रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता विंदु दारा सिंह बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट और मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने अपने करकमलों से सभी सम्मानित अतिथियों को सम्मान प्रदान किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में दारा सिंह ने समाज सेवा के महत्व पर जोर देते हुए उपस्थित जनों को सेवा कार्यों के प्रति और अधिक जागरूक तथा प्रेरित किया।
ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी का संदेश
ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी ने इस कार्यक्रम को “समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला सशक्त कदम” बताया। उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में संत-महात्माओं, समाजसेवियों, राजनेताओं और भामाशाहों की भारी उपस्थिति देखी गई। विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिसने पूरे आयोजन को और अधिक गरिमापूर्ण बना दिया।
जालोर पुलिस को बड़ी सफलता: गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
जालोर, 17 मार्च 2026। जालोर जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बहुचर्चित गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या अवैध संबंधों से जुड़े ब्लैकमेलिंग विवाद के कारण की गई थी।
पुलिस के अनुसार 28 अगस्त 2024 को प्रार्थी कल्याणसिंह पुत्र रणजीतसिंह राजपूत (निवासी मांडोली, थाना रामसीन) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका भाई गणपतसिंह 27 अगस्त 2024 की रात करीब 7:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल लेकर दुकान से कहीं चला गया था और वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।
अगले दिन 28 अगस्त 2024 को सरहद मांडोली में कोलरवा ताजा जाने वाले कच्चे रास्ते पर उसकी मोटरसाइकिल के पास गणपतसिंह का शव मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे स्पष्ट था कि उसकी हत्या की गई है। इस संबंध में पुलिस थाना रामसीन में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर मामले की गहन जांच की।
जांच के दौरान सामने आया कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों और उससे जुड़ी ब्लैकमेलिंग का विवाद था। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिनसे पूछताछ के बाद घटना का खुलासा हुआ। आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें:
1. गजेंद्रसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत, निवासी मांडोली, थाना रामसीन
2. बागाराम पुत्र कानाराम भील, निवासी मांडोली, थाना रामसीन
3. श्रीमती लच्छू देवी पत्नी सवाराम चौधरी, निवासी मांडोली, थाना रामसीन
पुलिस के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
जालोर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से यह मामला अनसुलझा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई जांच से इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।